NCC का फार्म कैसे भरें ? Step by Step पूरी जानकारी

NCC का फार्म कैसे भरें  : नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) का हिस्सा बनना बहुत से छात्रों का सपना होता है। NCC की फुल फॉर्म National Cadet Corps है, जो एक त्रिसेवा संगठन है और इसका उद्देश्य देशभक्ति, अनुशासन, और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना है। अगर आप भी NCC में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि NCC का फार्म 2024 ऑनलाइन कैसे भरा जाता है, साथ ही इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़ और स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया क्या है।

NCC क्या है और इसका महत्व

NCC एक सशस्त्र बल है जो युवाओं को अनुशासन, साहस, और देश सेवा के गुण सिखाता है। इसके जरिए छात्रों को सेना, नौसेना, और वायुसेना की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप NCC में भर्ती होना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसका फॉर्म भरना होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि NCC रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2024 कैसे भरें।

NCC का फार्म कैसे भरें ?

NCC  फॉर्म 2024 ऑनलाइन भरने के लिए सबसे पहले आपको NCC की ऑफिसियल वेबसाइट ( https://indiancc.nic.in ) पर जाकर “NCC Enrollment” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, और स्थायी पता सही से भरना है। फॉर्म को भरने के बाद इसे NCC इंस्ट्रक्टर और मेडिकल ऑफिसर से अटेस्टेड करवाना जरूरी है। आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके JPG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। NCC Form online 2024 की  पूरी प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप नीचे दी गयी है –

Step 1: NCC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं

NCC का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको NCC की ऑफिसियल वेबसाइट https://indiancc.nic.in पर जाना होगा।
वहाँ आपको “NCC Enrollment” का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
अब यहाँ से सबसे ऊपर दिए गए सभी pdf  फॉर्म का प्रिंट निकाल लें |

How to fill NCC Form online 2024

Step 2: Offline फॉर्म भरें और अटेस्टेड करवाएं

  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें : सबसे पहले सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, और पते को सही से भरें।
  • NCC इंस्ट्रक्टर से अटेस्टेड करवाएं: फॉर्म भरने के बाद आपको इसे अपने कॉलेज या स्कूल के NCC इंस्ट्रक्टर से अटेस्टेड करवाना होगा।
  • मेडिकल सर्टिफिकेट: इसके अलावा, आपको एक मेडिकल सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी, जिसे किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल ऑफिसर से अटेस्टेड करवाना अनिवार्य है।
  • ब्लड ग्रुप चेक करें: फार्म भरने से पहले अपना ब्लड ग्रुप जरूर चेक करवा लें, क्योंकि यह जानकारी फॉर्म में भरनी होती है।

Step 3: आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करें

NCC एनरोलमेंट के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  1. भरा हुआ NCC फॉर्म
  2. मेडिकल सर्टिफिकेट
  3. आधार कार्ड
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. बैंक खाते की पासबुक की कॉपी
  6. स्कूल या कॉलेज की एडमिशन रसीद
  7. एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

महत्वपूर्ण: इन सभी दस्तावेज़ों को अलग-अलग JPG फॉर्मेट में स्कैन कर लें ताकि आप इन्हें ऑनलाइन अपलोड कर सकें।

Step 4: प्रारंभिक जानकारी भरें

अब आपको वेबसाइट पर जाकर प्रारंभिक जानकारी भरनी होगी:

  1. अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी डालें।
  2. “Send OTP” पर क्लिक करें।
  3. आपके ईमेल पर एक OTP आएगा, जिसे आपको अगले कॉलम में भरकर वेरीफाई करना होगा।

Step 5: व्यक्तिगत जानकारी भरें

अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी:

  • जन्म तिथि
  • माता-पिता का नाम
  • स्थायी पता
  • NCC का विंग (आर्मी, नेवी, या एयरफोर्स)
  • स्कूल या कॉलेज का नाम

सारी जानकारी भरने के बाद “Save and Next” पर क्लिक करें।

Step 6: बैंक और नॉमिनी की जानकारी भरें

अगले चरण में आपको बैंक डिटेल्स और नॉमिनी (माता या पिता) की जानकारी भरनी होगी:

  1. Next of Kin के कॉलम में उसी व्यक्ति का नाम भरें जिसे आपने फॉर्म में नॉमिनी के रूप में चुना था।
  2. इसके बाद “Save and Next” पर क्लिक करें।

Step 7: मेडिकल और खेल की जानकारी भरें

अब आपको अपनी मेडिकल डिटेल जैसे ब्लड ग्रुप भरना है।
अगर आपने किसी खेल या स्पोर्ट्स में भाग लिया है, तो उसकी जानकारी भी यहाँ भरें।
फिर “Save and Next” पर क्लिक करें।

Step 8: दस्तावेज़ अपलोड करें

अब आपको पहले से स्कैन किए गए दस्तावेज़ों को अपलोड करना है।

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • स्कूल या कॉलेज की एडमिशन रसीद

सभी दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।

Step 9: फॉर्म सबमिट करें

सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, अपने फॉर्म की जानकारी को एक बार फिर से चेक करें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
अब आपका NCC रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।

NCC Form Pdf

NCC Form online सफलतापूर्वक भरने के पश्चात इसकी pdf या प्रिंट की आवश्यकता नहीं होती है | ऑनलाइन भरा गया फार्म आपकी संस्था के NCC Instructor की आई डी पर जाता है जहां से वह आपका फार्म verify करके आगे फोर्वोर्ड करते हैं |

इन चरणों का सावधानीपूर्वक पालन करके, आप 2024 के लिए अपना NCC पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। अंतिम सबमिशन से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें ताकि आपके आवेदन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। NCC में शामिल होना एक सार्थक अनुभव हो सकता है, जो व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र की सेवा के लिए कई अवसर प्रदान करता है।

FAQs Related to NCC form Online 2024

NCC की फुल फॉर्म क्या है ?

NCC की फुल फॉर्म National Cadet Corps है।

NCC में कैसे शामिल हो सकते हैं ?

NCC में शामिल होने के लिए आपको NCC रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है और उसे स्कूल या कॉलेज के माध्यम से जमा करना होता है।

क्या NCC के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी है ?

हां, NCC में शामिल होने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट आवश्यक होता है।

Author

  • Kamal Kumar

    मेरा नाम कमल कुमार है और मैं शिक्षा समाचार,सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं के बारे में लिखता हूँ। मुझे blogging में दो वर्ष का अनुभव है । मैंने अपने स्नातक की पढ़ाई महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से की है | मेरा उद्देश्य है कि मेरे लेखों से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिले और आप अपने करियर और भविष्य के लिए सही दिशा में कदम बढ़ा सकें। मेरे लेख सरल भाषा में, सटीक और उपयोगी होते हैं, जो हर वर्ग के पाठक के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

    View all posts

Leave a Comment